Mumbai News: बीजेपी प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने किया जगदंबिका पाल का सम्मान | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद जगदंबिका पाल का महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। जगदंबिका पाल ने सबसे पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद वे पाली हिल, बांद्रा स्थित कृपाशंकर सिंह के घर गए। उनके घर पर ही उन्होंने उत्तर भारतीय समाज के कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात की। भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने उनका सम्मान करते हुए मुंबई भाजपा की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, मालती सिंह, एडवोकेट कुंवर सिंह, आशीष सिंह, कांतिभाई मानव उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | UP News: आपदाओं से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्राचीन हनुमान मंदिर में अनुष्ठान व संकीर्तन | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |