Jaunpur News: सड़क की भूमि पर किए अतिक्रमण को प्रशासन ने ढहाया
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। गभिरन गांव के हसनपुर मजरे में सड़क की भूमि में टीन सेड व शौचालय बनाकर किए गए अवैध कब्जे को बुधवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ढहवा दिया। गांव निवासी राम लखन गौतम के द्वारा पीडब्ल्यूडी की भूमि में टीन सेड रख पशुशाला तथा शौचालय बना लिया गया था। जिसके चलते गांव का आवागमन बाधित चल रहा था। इसकी शिकायत उनकी भयहू मीना देवी ने पीडब्ल्यूडी विभाग और जिलाधिकारी से किया था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाजसेवी दंपती ने किया नेत्र व देहदान
जिसको लेकर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और कब्जा हटाने की पैरवी कर रहे एडवोकेट से गर्मागर्म बहस भी हो गई थी। जिसकी वीडीओ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हो रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर डीएम ने तत्काल कब्जा हटवाने का आदेश जारी कर दिया। जिसके अनुपालन में बुधवार की शाम उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार, पीडब्ल्यूडी अमीन आनंद कुमार सरोज,एई अखिलेश यादव तथा थाना प्रभारी मुन्ना राम घुरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण ढहवा दिया।
![]() |
| Ad |
