BREAKING

UP News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में अभियुक्त नाम पता सोहन पुत्र हनुमान निवासी तेनुआराय थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 10.06.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.06.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया। 

*रामअधार सिंह महाविद्यालय*   *_सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)_*   🏫 *बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय*  &  *R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY*  *सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर*   *_COURSE OFFERED_*   *_D. Pharm | B. Pharm_*     *डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर*  *☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807*
Ads



नया सबेरा का चैनल JOIN करें