Jaunpur News: संस्कृत के प्रकांड विद्वान परमानंद तिवारी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा संस्कृत के प्रकांड विद्वान तथा भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित परमानंद तिवारी का बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित बड़सरा गांव में उनके पैतृक निवास पर सम्मानित किया गया। बीएमसी के पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे ने संस्था की तरफ से शॉल और धार्मिक पुस्तक द्वारा उनका सम्मान किया।
यह भी पढ़ें | Entertainment News: अब देसी कहानियों का होगा सुपरहिट पर्दाफाड़ अवतार! | Naya Sabera Network
इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी सदानंद तिवारी, कुमुदेश कांत तिवारी, अखिलेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। 85 वर्ष की उम्र में भी परमानंद तिवारी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने 34 वर्ष तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, खुटहन में शिक्षण कार्य किया। अपने जीवन काल में अब तक वे सैकड़ो स्थान पर भागवत कथा कह चुके हैं।
![]() |
Ad |