BREAKING

Jaunpur News: 25 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न चोरी, कोटेदार ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर | Naya Sabera Network

Jaunpur News 25 quintals of government food grains stolen, ration dealer filed complaint against unknown person Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार की रात कोटेदार द्वारा वितरण के लिए कमरे में रखें 25 क्विंटल खाद्यान्न चोरों ने दरवाजा तोड़कर पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर कोटेदार देवतादीन यादव ने अध्यक्ष मुन्ना राम को दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव के डिहिया मार्ग पर श्रीकृष्ण पाण्डेय की 3 कमरे का मकान बना है, जिसमें दशकों पूर्व से कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न रखा जाता है। लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण भी यहीं से किया जाता है। रात में अज्ञात चोर कमरे के दरवाजे का ताला रेतकर भीतर रखा 49 बोरी गेहूं उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सुरेरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी किया गिरफ्तार | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें