Jaunpur News: भीषण गर्मी में जाम में व्याकुल रहे लोग, ध्वस्त रही व्यवस्था | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। चौराहा पर बने पुलिस बूथ पर शनिवार को किसी पुलिस कर्मी के न रहने पर बेतरतीब वाहनों को निकालने के चक्कर में लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहनों को निकालने में स्थानीय लोगों को सामने आना पड़ा। यह सिलसिला लगभग एक घंटा तक चलता रहा। पुलिस के पहुंचने पर लोगों को जाम से राहत मिली।
सुबह 11 बजे तक यातायात ठीक ठाक चल रहा था। तभी पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर खुटहन रोड और दीदारगंज रोड से आने जाने वाले वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते चौराहा पर पहुंच गए। इस बीच जौनपुर-शाहगंज रोड पर चलने वाहन चौराहा पर फंस गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला जेल का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षण | Naya Sabera Network
पहले निकलने के चक्कर में वाहनों का ऐसा जाम लगा कि पैदल निकलना मुश्किल हो गया। थोड़ी देर में नेशनल हाइवे समेत खुटहन रोड और दीदारगंज रोड पर वाहनों का तांता लग गया। काफी देर तक वाहनों का पहिया थम सा गया। स्थानीय लोगों ने एक एक तरफ से वाहनों को निकालने की कोशिश की। लगभग 12 बजे पुलिस के पहुंचने पर यातायात सामान्य रूप से चालू हो पाया।
![]() |
विज्ञापन |