Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस | Naya Sabera Network

Mumbai News North Indian Association celebrated Maharashtra Day with great pomp Naya Sabera Network

100 महिलाओं को दिया सिलाई मशीन का उपहार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीयों की प्रमुख सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ ने आज बड़े धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा परिसर ''जय भवानी-जय शिवाजी'' के नारों और राज्य गीत ''महाराष्ट्र माझा'' से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 100 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर तबके की महिलाएं मुफ्त में सिलाई मशीन पाकर सुकून महसूस करती देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक बांकेराम तिवारी और बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर पुष्पहार चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मराठी में कहा कि हम महाराष्ट्र दिवस मनाते हैं और मनाते रहेंगे। हमें महाराष्ट्र ने जो दिया है, वह लौटाने का समय आ गया है। हम सभी को मराठी सीखनी और बोलनी चाहिए। हम सतत समाज की सेवा में लगे हुए हैं। हमें महाराष्ट्र की संस्कृति-परंपरा से खासा लगाव है। बता दें कि बाबू आरएन सिंह के समाज सेवा के काम को संतोष आरएन सिंह लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए घरघंटी (आटा चक्की) का वितरण किया गया। उनका मानना है कि समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होना आवश्यक है। वर्ष 2023 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज हम महाराष्ट्र दिवस, कामगार दिवस मना रहे हैं। हम सभी महाराष्ट्रीयन हैं। जो लोग हिंदी-मराठी भाषियों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बांकेराम तिवारी ने जो जमीन तैयार की और उसमें बाबू आरएन सिंह ने विकास का जो बीज बोया था, संतोष आरएन सिंह उस विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। 

उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि संतोष आरएन सिंह समाज के हित के जो काम आगे बढ़ा रहे हैं, उसका उत्तर भारतीय समाज और उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी का पूरा समर्थन है। बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया था। इस बार 100 सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है। इसे हर साल बढ़ाया जाएगा और सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेल से मन एवं मस्तिष्क रहता है स्वस्थ: दीपक जावा | Naya Sabera Network

इसके पहले उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन महाराष्ट्र के राज्य गीत ''जय-जय महाराष्ट्र माझा'' से हुआ। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप ''उत्‍सव महाराष्ट्राचा'' ग्रुप ने एक से एक बढ़कर मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया। इस मौके पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, वैजनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय, अक्षैबर तिवारी, रमेश बहादुर सिंह, गीता संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार पाल, विनोद ‍मिश्रा, प्रल्हाद पांडेय, राजेश सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रामनयन शर्मा, सुरेंद्र गिरी, मुकेश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, महेश गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, डॉ. किशोर सिंह, रेणु मल्लाह, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह के अलावा दहिसर शाखा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, लाल बाग शाखा के जसवंत यादव, मीरा रोड शाखा के आलोक सिंह, अनिल गलगली, रत्नेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अरुण कुमार पांडेय, शिवदत्त सिंह, इंद्रमणि दुबे, आनंद प्रकाश मिश्रा, सुरेश अवस्थी, करणी सेना महिला अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, मनोज दुबे, ‍दिनेश सिंह, आशीष सिंह, सचिन हेडे सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बढ़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें