Mumbai News: राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ने किया विस्तार | Naya Sabera Network

mumbai-news-national-lal-sahitya-sadhna-manch-expands

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित के सानिध्य में बुधवार  21 मई 2025 को कार्यकारिणी की उपस्थिति में संस्था के विस्तार के संबंध में परामर्श लिया गया। राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर (मध्य प्रदेश) कार्यकारणी के निर्णयानुसार वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर विभा प्रकाश लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ साहित्यकार,अभियंता राम चरण रुचिर ग्वालियर मध्यप्रदेश को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने बताया कि मंच के प्रति सकारात्मक भूमिका को देखते हुए विद्वान काव्य मनीषियों का मनोनयन किया जाएगा जिससे मंच का साहित्य संवर्धन एवं कार्य विस्तार में समृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: सांस्कृतिक पुनर्जागरण में ब्राह्मण अग्रणी भूमिका निभाए : युगल किशोर तिवारी | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें