UP News: वृंदावन में 101 साहित्यकार सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान से विभूषित | Naya Sabera Network

UP News 101 litterateurs in Vrindavan honored with 'Sarva Bhasha Sahityakar Gaurav Samman' Naya Sabera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। गीता शोध संस्थान, वृंदावन के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वावधान में 'सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह' समारोह में कौरवी, ब्रज, खड़ी बोली, बुंदेली, अवधी एवं भोजपुरी भाषाओं के लगभग 101 मूर्धन्य साहित्यकारों, 20 समाज सेवियों  एवं 10  पर्यावरणविदों को क्रमशः ‘सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान’, समाज गौरव सम्मान एवं पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह के माध्यम से साहित्य परिषद द्वारा भाषाई विविधता तथा भारतीय संस्कृति की बहुलता में एकता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

UP News: वृंदावन में 101 साहित्यकार 'सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान' से विभूषित | Naya Sabera Network

समारोह में बरेली के बरिष्ठ साहित्यकार डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, डाॅ चन्द्र प्रकाश शर्मा, उमेश चन्द्र गुप्ता, डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा, डाॅ विमलेश दीक्षित, उमेश त्रिगुणायत एवं मनी राम को सर्वभाषा साहित्यकार से सम्मानित किया गया। डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, निर्भय सक्सेना, गंगाराम पाल, सन्तोष मिश्रा, शीला गुप्ता, शशि बाला शर्मा, मधुरिमा सक्सेना को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । इको क्लब के प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा को पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

UP News: वृंदावन में 101 साहित्यकार 'सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान' से विभूषित | Naya Sabera Network

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि परमपूज्य अनन्त वीर, महा मण्डलेश्वर, अक्षयपात्र आश्रम वृंदावन द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चन्द्र त्रिवेदी ‘मधुपेश’, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवन पुत्र "बादल" की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को द्विगुणित कर दिया।

UP News: वृंदावन में 101 साहित्यकार 'सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान' से विभूषित | Naya Sabera Network

समारोह के प्रथम सत्र में प्रदेश के विविध अंचलों से पधारे प्रख्यात साहित्यकारों की उपस्थिति रही। दूसरे सत्र में सम्मान कार्यक्रम हुआ।  ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विविध भाषाओं के साहित्यिक योगदान को राष्ट्रीय एकता का आधार बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदलापुर में लोजपा ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला | Naya Sabera Network

इस अवसर पर गीता शोध संस्थान के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ एवं प्रांतीय संरक्षक डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने समारोह की सफलता हेतु गठित आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। समिति में डॉ. अजीत कुमार जैन, डॉ. एस. पी. मौर्य, संजय पांडेय ‘गौहर’, विकास सारस्वत, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, संतोष मिश्रा, प्रो. पुरुषोत्तम पाटील, अंजना अंजुम, निरूपमा अग्रवाल, ऋषि जी, शेखर जी, कृपांशु खूबचंदानी सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर डाॅ पुरुषोत्तम पाटिल तथा बरिष्ठ साहित्यकार अंजना अंजुम ने संयुक्त रूप से किया। ब्रज प्रान्त के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अजीत कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। समय का सदुपयोग कर रोहित जी सहित कुछ कवियों ने प्रथम तल के हाल में अपनी रचनाओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें