Jaunpur News: विधायक ने घायल के उपचार के लिए अपनी निधि से दिया ढाई लाख | Naya Sabera Network
दुर्घटना में सुनील की पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौत, उसका भी ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। सड़क दुघर्टना में पत्नी और इकलौते मासूम पुत्र की मौत के बाद पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोग उपचार के पैसे को लेकर दर दर भटक रहे थे। मामले की जानकारी होते ही विधायक रमेश सिंह उसके घर पहुंच स्वजनों को ढांढस बंधाया। उपचार हेतु अपनी निधि से उन्होंने ढाई लाख रूपए अस्पताल में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें | UP News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली | Naya Sabera Network
सधनपुर गांव निवासी 31 वर्षीय सुनील प्रजापति गत 13 मई की सुबह बाइक से पत्नी रोली, 3 वर्षीय पुत्र कार्तिक व छह वर्षीय पुत्री काव्या को लिवाकर बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। शाहगंज क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आकर सुनील, उसकी पत्नी और पुत्री जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इकलौते पुत्र कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मासूम की मौत के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि माता रोली प्रजापति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं पुत्री काव्या की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
![]() |
विज्ञापन |