UP News: अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा ने प्रयागराज में की कार्यकारिणी बैठक | Naya Sabera Network
तमाम महिलाओं को दी गयी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय संरक्षक ने दिया नियुक्ति पत्र
एसएन तिवारी @ नया सवेरा
प्रयागराज। अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा ने प्रयागराज में कार्यकारिणी की बैठक की जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सरिता जायसवाल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चन्द झरीवाल, विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला) एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश मीना जायसवाल रहीं। बैठक का संचालन रतना जायसवाल ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने प्रयागराज के समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया जिसमें मीना जायसवाल, सरिता जायसवाल, आभा सिंह जायसवाल, रतन जायसवाल, मंजुला जायसवाल, मीना जायसवाल कीटगंज, सुनीता जायसवाल, अंजु जायसवाल, सरिता जायसवाल मुट्ठीगंज, आकांक्षा जायसवाल, इंदु गुप्ता, ममता जायसवाल, अर्चना जायसवाल, निधि जायसवाल, कंचन जायसवाल, सोनी जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल, सरोज जायसवाल, प्रीति जायसवाल, ज्योति जायसवाल प्रमुख हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक श्री झरीवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज देश के प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने अनेक उदाहरण के साथ दर्शाया कि नारी केवल शक्ति ही नहीं, स्नेह एवं सहनशीलता की प्रतिमूर्ति भी है। जब एक महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं बैठक में आकर नए संगठन की दिशा तय कर दीं। प्रयागराज मंडल के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
यह भी पढ़ें | UP News: लश्करी मंदिर में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार उमड़ी आस्था, प्रसाद पाकर तृप्त हुए श्रद्धालु | Naya Sabera Network
इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव चन्द्र जायसवाल ने कहा कि द्वापर में पुत्रों की पहचान मां से होती थी। अब पुनः पुत्र एवं पुत्री की पहचान मां से की जाने लगी है। आने वाले समय स्त्रियों का द्वापर जैसे माहौल बनने लगा है| महिलाएं देश की रक्षा करने में भी अग्रिम भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में राजनैतिक क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़—चढ़कर पहले से भी हिस्सा लेती रही हैं और आगे भी हिस्सा ले रही हैं। इसका उदाहरण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा जायसवाल हैं जो महिलाओं को महासभा से जोड़कर राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आगे ला रही हैं। इतना ही नहीं, 3 जून 2025 को इंदौर में महिलाओं का एक बहुत बड़ा समूह इकट्ठा कर रही हैं जो अद्वितीय कार्यक्रम साबित होगा।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश मीना जायसवाल ने कहा कि यूपी में महिलाओं को भी सशक्त करने की दिशा में प्रयागराज में महिलाओं का संगठन तैयार की जा रही है। प्रयागराज मंडल के सभी जिलों, बनारस एवं गोरखपुर मंडल में महिलाओं की टीम तैयार की जायेंगी। सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। अध्यक्षीय भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्षा सरिता जायसवाल ने कहा कि पहले समाज में महिलाएं घूंघट में रहा करती थीं। अब समय के अनुसार बहुत जबरदस्त परिवर्तन आया है। मैं 3 बार निरंतर प्रधान रही हूं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही हूँ। महिलायें राजनीति मे अपनी पहचान खुद बनायेंगी। अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस असर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
![]() |
विज्ञापन |