Jaunpur News: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान, आधा दर्जन से अधिक घायल | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर शहर में इन दिनों मौत का सिलसिला जारी है... कहीं हत्या हो रही है तो कहीं दुर्घटनाएं। ताजा मामला बक्शा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को सुबह NH734 पर बने ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी मृतकों के नाम का पता नहीं चल सका है। थोड़ी देर में खबर को अपडेट किया जाएगा।
बता दें कि जौनपुर जिले में इन दिनों मौत ताण्डव कर रही है। कहीं हत्याएं हो रही हैं तो कहीं दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही हैं। इसी क्रम में बक्शा में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बसों से लोगों को बाहर निकाला। चीख पुकार से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने कुर्की नोटिस आरोपी के घर की चस्पा | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |