Jaunpur News: भीठे पर किये गये अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर | Naya Sabera Network
40 वर्षों से सरकारी भूमि पर दबंगों ने जमा रखा था कब्जा
अब्दुल हक अंसारी @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। तहसील केराकत के विकास खंड डोभी क्षेत्र के ग्राम तरांव में सरकारी भीठा पर किये गये अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर बेदखल करवा दिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताते हैं कि ग्राम तरांव में शम्भू रतन सिंह व मित्र सेन सिंह ने पिछले 40 वर्ष से भीठा खाते की भूमि गाटा संख्या 1035 पर अवैध निर्माण करवाकर कब्जा जमाए रखा था। शासन के मंशानुसार प्रशासन ने संज्ञान में आते ही अवैध कब्जा धारकों को सरकारी भीठे पर से अवैध कब्जे को हटाने की कई बार नोटिस दिया लेकिन नोटिस देने की कार्रवाई की कब्जाधारकों ने कोई अहमियत नहीं दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रास्ते में डीजे हटाने को लेकर मारपीट, दूल्हा का भाई समेत कई गिरफ्तार | Naya Sabera Network
शनिवार को तहसील प्रशासन ने प्रकरण को काफी गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सुनील कुमार भारती के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में राजस्व की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाकर बेदखल करा दिया। कार्रवाई में राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक दर्शन सिंह, लेखपाल आदित्य सिंह, विकास बाबू, राजेश श्रीवास्तव, श्वेता सिंह व पुलिस बल शामिल रहीं।
![]() |
विज्ञापन |