Jaunpur News: भाजपाइयों ने मनाई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मनाई गई। जहां पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, मंडल के शक्ति केंद्र, संयोजक प्रभारीगण एवं महिला मोर्चा ने अपनी सहभागिता दी। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देवी अहिल्याबाई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष व्यक्त किया शोक संवेदना | Naya Sabera Network
इस दौरान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, रानी अहिल्याबाई ने जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किया। उन्होंने अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित कर सामाजिक सुधार किए। सम्मेलन में विशिष्टातिथि के रुप में उपस्थित वरिष्ठ जिला पदाधिकारी साधना सिंह ने कहा कि, अहिल्याबाई होल्कर केवल शासिका नहीं थी वह धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थी।
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनके जीवन पर उपलब्धियां के बारे में जानिए ताकि हर नारी अहिल्याबाई होल्कर से सीख ले सके वे भगवान शंकर की परम भक्त थी और उन्होंने सोमनाथ काशी विश्वनाथ जैसे कई प्रसिद्ध मंदिरों के पुर्ननिर्माण में योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें पूर्ण श्लोक की उपाधि दी। राजमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण और न्याय की प्रतीक थी। सम्मलेन का संचालन महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, जितेंद्र दुबे, अजय सिंह, अवधेश शुक्ला, प्रधान हरिश्याम, केपी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |