Jaunpur News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी बाजार में बीती रात ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शशि राजभर पुत्र राजेंद्र और सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र अनूप कुमार बाइक से घर जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में जौनपुर के लाल का चयन | Naya Sabera Network

गोरारी बाजार में रानीमऊ मोड़ पर लेदरही से ईंट गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर उनकी बाइक टकरा गई जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा चालक 50 वर्षीय चंद्रेश पुत्र रवींद्र निवासी कबीरूद्दीनपुर, खुटहन ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस घायलों को एक निजी अस्पताल ले गई। जहां अनिल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें