Jaunpur News: बड़े हनुमान मंदिर महंत बलवीर गिरी ने मातारानी के चरणों में टेका मत्था | Naya Sabera Network
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में बुधवार की सुबह प्रयागराज से शीतला चौकियां धाम पहुंचे बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी ने शीतला चौकियां धाम पहुंच कर मां शीतला मातारानी जी के चरणों में मत्था टेका। उनके आगमन पर शीतला चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने महंत बलवीर गिरी का गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। महराज जी के आगमन पर शीतला चौकियां धाम में जनपद के जनप्रतिंनिधी, समाजसेवी व्यापारी वर्ग से जुड़े तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। धाम मन्दिर गर्भगृह में पूरे विधिविधान से दर्शन पूजन करने के पश्चात मन्दिर के बगल में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किए।लगभग आधा घंटा तक धाम में रह कर यहां की पौराणिकता एवं महत्व को जाना। तत्पश्चात गंतव्य को रवाना हुए हैं।
यह भी पढ़ें | शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय | Naya Sabera Network