Thane News: भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए कृष्णा यादव | Naya Sabera Network

thane-news-krishna-yadav-appointed-bjp-mandal-president

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे । महानगर पालिका के चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर ने अपनी अग्रिम तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर ने इस बार युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी है तो वहीं 51% वोट हासिल करने का लक्ष्य बनाते हुए उत्तर भारतीय नौजवानों को मौका दिया है। कलवा शहर में विगत कई वर्षों से उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में अपनी छाप छोड़ने वाले कृष्णा यादव को भाजपा ने कलवा मंडल अध्यक्ष पद देकर सुशोभित किया।कृष्णा यादव को कलवा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर नगरवासियों में खुशी की लहर फैल गई।उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।कृष्णा यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से आते हैं। उनके पिता परिश्रमी किसान के साथ-साथ उत्कृष्ट छवि के सामाजिक व्यक्ति भी हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आइडियल पत्रकार संगठन सम्पूर्ण भारत के जौनपुर ईकाई की बैठक हुई सम्पन्न  | Naya Sabera Network

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें