Jaunpur News: मंदिर महंत ने नौ कन्याओं का किया पांव पूजन | Naya Sabera Network

jaunpur-news-temple-priest-worshipped-feet-nine-girls


बिपिन सैनी  @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकिया धाम मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के शुभ अवसर सत्यनारायण मन्दिर में पर नव कन्याओं का पांव पूजन किया। नवदुर्गा के नौ रूपों के रूप में नव कन्याओं का पूजन करने के पश्चात हलवा पुरी खीर आदि का भोग लगाया गया। पाँव छूकर आर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़ें | National: प्रधानमंत्री ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उदघाटन | Naya Sabera Network

इसके पूर्व मंदिर महंत विवेकानंद पंडा, पुजारी विकास पंडा, सोनू पंडा अरुण पंडा (टप्पू पंडा)आदि ने नौ कन्याओं का पांव थाली में पानी भर कर अपनों हाथों से धुला। इसके बाद चुनरी ओढ़ा कर प्रसाद स्वरुप पकवानो का भोग लगाया। विवेकानंद पंडा ने कहा की कन्याए देवी स्वरुप है। बासंतिक नवरात्र के नवे दिन नौ कन्याओ के पूजन से नौ दुर्गा के स्वरूपों  पूजन होता है।


*ADMISSION OPEN :  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Karmahi (Near Sevainala Bazar) Jaunpur | Naya Savera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें