Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले संतोष आरएन सिंह | Naya Sabera Network

Lucknow News Santosh RN Singh met Chief Minister Yogi Adityanath Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास तथा अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में उठाए जा रहे प्रभावशाली कदमों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाबू आरएन सिंह के नाम पर चल रहे मुफ्त डायलिसिस सेंटर की जानकारी लेने के साथ-साथ मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के विकास पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने उत्तर भारतीय संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए संतोष सिंह को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेसी नेता शेषनारायण त्रिपाठी का निधन  | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें