UP News: टिकट चेकिंग अभियान में 281 यात्रियों से वसूला लगभग दो लाख जुर्माना | Naya Sabera Network
प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात तक चले टिकट जांच अभियान में कुल 281 यात्रियों को पकड़ा गया और 1,98,150 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। यह जानकारी शनिवार को जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 281 यात्रियों को प्रभारित कर 1,98,150 रूपए जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़ें | UP News: गुजरात निवासी पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार, जेल | Naya Sabera Network
इसमें 102 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 1,08,250 रूपए, 179 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 89,300 रुपए एवं 06 बिना बुक सामान के यात्रियों से 600 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।पीआरओ ने बताया कि सभी यात्रियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में अभियान चलता रहता है।
जिसके तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार एवं मुख्य टिकट निरीक्षक रेड संतोष कुमार के सुपरविजन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस मिलकर कार्य करते हुये अवैध वेंडरों, गंदगी फैलाने वालों, धूम्रपान, अनबुक्ड लगेज, टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
![]() |
विज्ञापन |