Jaunpur News: छात्रा की साइकिल के आगे बाइक लगाकर सेल्फी लेता है मनबढ़ युवक | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा से गांव का ही एक युवक आए दिन छेड़खानी करता है। इस मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पिछले एक वर्ष से गांव के ही एक युवक उसे रास्ते में रोककर आए दिन छेड़खानी करता है।
यह भी पढ़ें | नामांकन मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 अप्रैल को | Naya Sabera Network
उसकी साइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर उसके साथ की अपनी सेल्फी खींचता है तथा उसे अपने स्टेटस पर लगाता है। छात्रा ने युवक की इस हरकत से डर कर कालेज जाना भी छोड़ दिया है। शनिवार को छात्र के परिजन छेड़खानी की शिकायत लेकर उसे युवक के घर गए जिस पर युवक के परिजन आगबबुला होकर उसे गाली गलौज देते हुए मारा पीटा और भगा दिया। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने 4 के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जलालपुर त्रिवेणी सिंह का कहना है मामले में एक गिरफ्तार है।
![]() |
| विज्ञापन |
