Jaunpur News: इस जनप्रतिनिधि के बेटे की सड़क हादसे में चली गई जान | Naya Sabera Network
इजहार हुसैन
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकताली गांव के पास गुरुवार की रात को तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार 5 लोग घायल हो गये। घायलों में कजगांव नगर पंचायत के सभासद के पुत्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 अन्य घायलों में से 3 को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। नगर पंचायत काजगांव राजेपुर वार्ड की सभासद सरोज देवी पत्नी राजकुमार के पुत्र अभिषेक जायसवाल अपने दुकान पर काम करने वाले मोहम्मद कैफ के साथ गुरुवार की रात 9:30 बजे शहर की तरफ से घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, पति समेत 4 पर केस | Naya Sabera Network
दोनों बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर
उक्त गांव के पास नगर पंचायत कजगांव के ही पुरानी बाजार निवासी 3 युवक तेज रफ्तार पल्सर बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग बाइक से गिरकर घायल हो गए। पल्सर सवार युवक तो किसी प्रकार वहां से हट गए। वहीं सभासद के पुत्र अभिषेक जायसवाल व मोहम्मद कैफ बेहोशी हालात में पड़े रहे। स्थानीय यादव बस्ती के लोगों ने उनके घर सूचना दिया। दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर अभिषेक की मौत हो गई। मोहम्मद कैफ को रेफर कर दिया गया। उसका किसी निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उधर पल्सर सवार 3 अन्य युवकों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। उन्हें भी ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। इस मामले में मृतक अभिषेक जायसवाल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पल्सर सवार अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। थाना प्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूरे सम्मान के साथ होगा घुरहू बिंद का अंतिम संस्कार : डीएम | Naya Sabera Network
![]() |
Ad |