Jaunpur News: वक्फ बिल को लेकर कोलकाता में बवाल पर ममता दीदी का भी हाथ : राजहंस धनंजय सिंह | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Mamta Didi also had a hand in the ruckus in Kolkata over the Waqf Bill: Rajhans Dhananjay Singh | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष एवं एमएलसी राजहंस धनंजय सिंह ने कहा कि हयात लेकर चलो, कायनात लेकर चलो, चलो तो सबको साथ लेकर चलो... यही नारा हमारी पार्टी का है, सबका साथ, सबका विकास...। वक्फ बिल को लेकर कोलकाता में हुए बवाल पर श्री सिंह ने कहा कि इसमें ममता दीदी का भी हाथ है। आगजनी की घटनाओं से सबका नुकसान होता है। ऐसी चीजों से हम सभी को बचना चाहिए। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में सब भाई-भाई। वह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। इस बाबत पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में पहुंच रहे देशभर के खिलाड़ी, 12 से 15 अप्रैल तक बड़ा खेल आयोजन | Naya Sabera Network 

देश के वीरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : राजहंस धनंजय सिंह

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में बहुत सारे मुस्लिम भी थे। यह देश सभी का है। उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास में दर्ज है, जिन वीरों ने देश के लिए कुर्बानी की है... उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करणी सेना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, जो काम कानून का है उसे कानून को करने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हनुमान जयंती पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने वितरित करवाया प्रसाद | Naya Sabera Network 

औरंगजेब की कब्र को खोदना कोई बहादुरी का काम नहीं : राजहंस धनंजय सिंह

उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर मुस्लिम समुदाय के एक बड़े वर्ग ने बहुत सारीं जमीनें हथिया ली थी, जिससे सिर्फ मुट्ठी भर लोगो को फायदा था लेकिन अब आखिरी व्यक्ति को इसका लाभ होगा। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्‍वुर राणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसे मोदी जी जैसे ताकतवार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनआईए ने भारत लाया। जिस तरह से आतंकी कसाब को सजा दी गई उसी तरह से कानून के हिसाब से जो सजा मिलनी है मिलेगी। इस मामले में विपक्ष के सवाल पर कहा कि विपक्ष हर बात पर गलत ठहराने की कोशिश की जाती है। औरंगजेब के सवाल पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को खोदना कोई बहादुरी का काम नहीं है। कब्र वही रहने देना चाहिए। आक्रांता जो भी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: Anurag Hatyakand : 24 से 48 घंटे में हो सकता है राजफाश | Naya Sabera Network  

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन

 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें