Jaunpur News: रामनवमी पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा | Naya Sabera Network
शामिल लोगों के जयकारे से राममय हुआ माहौल
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर (कबुलपुर) बाजार रविवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में बाजारवासियों के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया। श्रीराम की यह भव्य शोभायात्रा कल्याणपुर बाजार से निकलकर सेंधीपुर गयी। वहां से पुनः बाजार में होते हुए हुसेपुर में स्थित संतोषी माता मंदिर तक गयी। उसके बाद यात्रा समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण जी की भव्य झांकी रथ पर स्थापित की गयी थी। शोभायात्रा में डीजे, हाथी, घोड़ा तथा सैकड़ो बाइकों का काफिला शामिल रहा। सभी जमकर श्रीराम का जयकारे लगा रहे थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया लड्डू प्रसाद | Naya Sabera Network
इसके पहले बतौर मुख्य अतिथि एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन किया। आयोजकों ने श्री श्रीवास्तव का माल्यार्पण करके स्वागत किया। उसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई।शोभायात्रा का समाजसेवी अवनीश सिंह व मोती लाल जायसवाल ने रामजी व लक्ष्मण लाल का आरती करके स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया।
शोभायात्रा में मुकेश जायसवाल, त्रिभुवन जायसवाल, विष्णु मोदनवाल, प्रीतम मोदनवाल, मोनू मोदनवाल, पिंटू यादव, विशाल गुप्ता, आयुष जायसवाल, नितिन जायसवाल, सूरज मिश्र, प्रशांत मिश्र, श्रीप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे जिन्होंने पूरा योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जफराबाद व जलालपुर थाने की पुलिस शोभायात्रा के साथ चल रही थी।
विज्ञापन |