BREAKING

Jaunpur News: दिव्यांग के पुत्र बहू को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चन्दवक, जौनपुर। क्षेत्र के बिहद्दर गांव में रविवार रात दिव्यांग व्यक्ति के पुत्र व बहू को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जनता यादव का पुत्र ओमकार व बहू सीता अपने घर के बरामदे में सो रहे थे।आरोप है कि उसी समय उनके पड़ोसी बब्बन यादव व उनका पुत्र लवकुश व दीपक पुत्री  रीना ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। जिससे ओमकार को गंभीर चोटें आईं उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने आई बहू सीता को भी मारा पीटा गया। शोर-शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच कर  झगड़े को शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: स्वानंद बाबा आश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव सोल्लास संपन्न | Naya Sabera Network


Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें