Jaunpur News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध घायल | Naya Sabera Network

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरही गांव की घटना

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरही गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद ने खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बताते हैं कि औरही गांव का संपत शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन करके घर पर आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने पीट कर संपत को घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: सरल स्वभाव के हैं IAS साई तेजा सीलम | Naya Sabera Network

इस बीच किसी धारदार हथियार के हमले से संपत के हाथों में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह उसके नाती सचिन से गांव के कुछ युवकों का खेल-खेल में विवाद हो गया था। इसके बाद युवकों ने देर रात को घर पर पहुंच कर सचिन के मारने-पीटने की नीयत से गाली देना शुरू कर दिए। इस बीच जैसे ही संपत ने विरोध किया तो गुस्साएं दबंग युवकों ने संपत के ऊपर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर दो के खिलाफ 23 वर्षीय भाष्कर, 16 वर्षीय शिवम और राजनाथ पर केस दर्ज कर ली गई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें