UP News: चाइनीज माँझे से महिला सिपाही का चेहरा हुआ जख्मी, लगे टांके | Naya Sabera Network

UP News Female constable's face injured by Chinese string, got stitches Naya Sabera Network

महिला आरक्षी के ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से की जा रही बिक्री

पुलिस की अपील, चाइनीज मांझा बेचने वालों के बारे में दें जानकारी

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विधानसभा के सामने का है, जहां ड्यूटी से लौट रही एक महिला सिपाही का चेहरा चाइनीज मांझे से बुरी तरह कट गया। घायल महिला सिपाही को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने के बाद महिला कांस्टेबल सकुशल अपने घर चली गई। हादसा तब हुआ जब महिला आरक्षी ड्यूटी से लौट रही थी। विधानसभा के सामने अचानक चाइनीज मांझा चेहरे पर आकर लगा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला सिपाही की सहयोगी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने तुरंत सहायता के लिए पुलिस बल भेजा और घायल सिपाही को सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला सिपाही को सकुशल रवाना कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से गंभीर चोटों से बचाव हो सका। 

यह भी पढ़ें | कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें?  | Naya Sabera Network

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लखनऊ में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, बावजूद इसके यह खुलेआम बिक रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद कई दुकानदार चोरी-छिपे इसका व्यापार कर रहे हैं। इस घटना से राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जबकि बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। 

इसके बाद भी इस तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते चाइनीज मांझे से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। विशेषज्ञों का कहना है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ लोगों की जान के लिए खतरा है, बल्कि इसे उड़ाने वाले भी खुद जोखिम में रहते हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और इसे बेचने या खरीदने वालों की जानकारी पुलिस को दें। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।


*ADMISSION OPEN :  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Karmahi (Near Sevainala Bazar) Jaunpur | Naya Savera Network*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें