UP News: आग से किसान की पांच बीघा फसल जलकर हुई राख | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जालौन। कदौरा ग्राम पंचायत कठपुरवा के मजरा रसूलपुर में मंगलवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं की पराली में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तैयार गेहूं की फसल वाले खेतों की तरफ फैलने लगीं। किसान तुरंत खेतों की तरफ दौड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का रूप देखकर कोई आगे नहीं बढ़ा। आग को देख कठपुरवा की प्रधान कविता किरण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया।
यह भी पढ़ें | फोन पर होने वाले पति से बात कर रही थी VBSPU की छात्रा, फांसी लगाकर दी जान, नवंबर में होनी थी शादी | Naya Sabera Network
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सौंधी ग्राम के किसान श्रीधर की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों की सूझबूझ से आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। बाद में पहुंची दमकल ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। इससे 20 बीघा गेहूं की फसल बच गई। किसान के अनुसार, आग से करीब डेढ़ लाख रुपये की गेहूं की फसल और सिंचाई के लिए रखे 20 प्लास्टिक के पाइप जल गए। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने मौका मुआयाना किया। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जांच कर पीड़ित को मुआवजे का आश्वासन दिया।
![]() |
विज्ञापन |