BREAKING

Jaunpur News: दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भाजपा : पुष्पराज | Naya Sabera Network

Jaunpur News BJP is the largest political party in the world Pushparaj Naya Sabera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के 45वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सीहीपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा का झंडारोहण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। 

जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा का अपना कार्यालय बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यी बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात हर महीने देश के प्रत्येक बूथों पर सुनी जाती है, आज प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर इनकी बैठक बूथ कमेटी, शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ होती है। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: रामनवमी पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा | Naya Sabera Network

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

सिरकोनी, जौनपुर। भाजपा सिरकोनी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे जफराबाद के बाबा लाल दास मंदिर में रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते किया गया। भाजपा नेता संदीप सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह करिया, संदीप अग्रहरि, मनोज गुप्ता, सुशील मोदनवाल, विजय चौरसिया ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जगत सिंह, शशिकांत पाठक, शैलेश सेठ, चंद्रशेखर सरोज, चंद्रप्रकाश चौबे, राजेश सिंह, विंध्याचल शुक्ला, प्रवीण सिंह, शशिकांत सिंह, विनय चौहान, शैलेंद्र बहादुर सिंह, सुधीर सिंह सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का मनाया गया स्थापना दिवस

सुइथाकलां, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। अरसियां में स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में समुद्र तट पर पार्टी की स्थापना हुई थी। संस्थापक अध्यक्ष के रूप में सभा को संबोधित करते हुए पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज उनकी वह बात सत्य हो चुकी है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान खुशीराम मिश्र, राजेश उपाध्याय, मोनू तिवारी, रमेश पांडेय, डबलू वर्मा, अंगद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें