Jaunpur News : फांसी पर लटकता मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | Naya Savera Network

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मलिकानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जब यह घटना हुई घर पर कोई नहीं था सभी लोग शादी में गए हुए थे। उसी शादी में युवक को भी जाना था। 

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। फिलहाल बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी संदीप शुक्ला का 20 वर्षीय पुत्र वैभव रविवार की शाम घर के अंदर पंखे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था और वह पंखे से झूल रहा था।

इसका खुलासा तब हुआ जब वैभव का मित्र रविवार की शाम को उसके घर पहुंचा। वैभव के माता-पिता किसी शादी में गए थे और उसी शादी में उसे भी जाना था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वैभव अपनी माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं माता-पिता ने हत्या की अंदेशा जताई है।




*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*1 ₹ सस्ता-1₹ सस्ता | इंडियन ऑयल (Indian Oil) | पायें अब मार्केट से 1₹ सस्ता पेट्रोल व डीजल | 200 Rs. के ऊपर पेट्रोल एवं 1000 Rs.के ऊपर डीजल की खरीद पर 15 का डिस्काउंट|  प्रभा फिलिंग स्टेशन सुन्दर नगर- जौनपुर  | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें