Lucknow News : पच्चीस हजार रुपये की इनामी महिला गिरफ्तार | Naya Savera Network

Lucknow News : पच्चीस हजार रुपये की इनामी महिला गिरफ्तार | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। विकासनगर थाना की पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये की इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। थाना अध्यक्ष आलोक ​कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई इनामी महिला रामवती मूलरूप से कानपुर जिले की बर्रा की रहने वाली है।

अभियुक्ता, उसके पति, पुत्र और दमाद ने मिलकर एक चर्चित कंपनी से मिलती—जुलती कंपनी बनाकर ग्राहकों से करोड़ों रुपये की ठगी की । इस धोखाधड़ी में कंपनी की रसीदों और बिलों के साथ छेड़छाड़कर धनराशि हड़पी गई। अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि इस पूरे षडयंत्र में 58.25 लाख रुपये का गबन हुआ है। जबकि अन्य जिलों व राज्यों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।



S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें