UP News : नगर निगम के आरआर विभाग की दीवार गिरी | Naya Savera Network
- कई गाड़ियां मलबे के नीचे दबीं
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर निगम के आर आर विभाग की 20 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई है। मलबे के नीचे कई गाड़ियां दबी हैं। सूचना के बाद मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी पहुंचे हैं। दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ घटना गोमतीनगर के जोन चार की है। सीवर लाइन की पाइप लीक है। इसके कारण पानी का रिसाव हो रहा है। पूरी दीवार में नमी पकड़ ली थी। लोगों का कहना है कि कई दिनों से दीवार गिरने की स्थिति में थी, गिर गई। इस दौरान चार बाइक और एक साइकिल दब कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।