UP News : विवाह समारोह में हुए विवाद में एक किशोर की मौत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में एक विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। लिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव के श्री भगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ होनी थी।

इसने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को रात बारात मुजही से निकल कर चक्खान पहुंची। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर विवाद हो गया, जिसमें कृष्णा राजभर (15) की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा देकरथोड़ी देर बाद ही चक्का जाम समाप्त करा दिया।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें