Bareilly News: प्रो. आर्या, अमिता और शोभा को मिला शिक्षा सम्मान | Naya Sabera Network
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
Bareilly News: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शिक्षाविद विंदयवासिनी एवं वृन्दावन बिहारी स्मृति सम्मान एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. वाई. डी. एस. आर्या और कार्यक्रम के अध्यक्ष के.सी.एम.टी. के निदेशक प्रो.अमरेश कुमार को वृन्दावन बिहारी स्मृति शिक्षा सम्मान, विशिष्ट अतिथि अमिता अग्रवाल और मशूहर तबला वादक शोभा कुदेशिया को विंदयवासिनी देवी स्मृति संगीत सम्मान दिया गया।
सम्मान स्वरूप हार, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अजय शर्मा, इं.के.बी. अग्रवाल, प्रदीप माधवार ने प्रदान किया। रोटरी भवन में विविध संवाद के विशेषांक का भी विमोचन अतिथियों औऱ सदस्यों द्वारा किया गया।
इंद्र देव त्रिवेदी, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना,मंजू सक्सेना, सविता अग्रवाल, चित्रा जौहरी, कल्पना सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, डीडी शर्मा, अखिलेश कुमार, विजय कपूर, गंगा राम पाल, जितेन्द्र सक्सेना, शशि बाला, जितेंद्र सक्सेना, इं.के.बी. अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में सिर्फ वोट, सपोर्ट और चंदे के लिए उत्तर भारतीयों का इस्तेमाल
![]() |
विज्ञापन |