BREAKING

Lucknow News : सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम योगी | Naya Savera Network

Lucknow News : सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम योगी  | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी चैनल के कॉनक्लेव में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उन पर पुष्पवर्षा भी की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को नीव का पत्थर बताते हुए कहा कि इन्होंने स्वच्छ कुम्भ के संदेश को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ ने आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़ने के बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है। महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज जैसे शहर के विकास को बढ़ाने में काफी सफल रहा। एक समय प्रयागराज माफियाराज से जकड़ चुका था, दुर्दांत माफिया पूरे प्रयागराज को रौंद रहे थे। आज महाकुम्भ के कारण उसका कायाकल्प हो गया। यहां विकास के अनेक बड़े-बड़े कार्य हुए।

Lucknow News : सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम योगी  | Naya Savera Network

महाकुम्भ के कारण यह प्राचीन व पौराणिक नगरी आज नए कलेवर के रूप में दिखाई दे रही है।सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है सफलतायोगी ने सरकार के बाद सफाईकर्मियों के सम्मान के पहले सार्वजनिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्य संपन्न होने के बाद अक्सर हर व्यक्ति अपनी राह पकड़कर आगे की सोचने लगता है। नीँव पर बनी इमारत में सब रहते हैं लेकिन पत्थऱ भुला दिए जाते हैं। उनके महत्व को विस्मृत कर दिया जाता है। 'महाकुम्भ की नीव' को जिन स्वच्छता कर्मियों ने सुदृढ़ करने का प्रयास किया, जिनकी बदौलत यह दिव्य-भव्य महाकुम्भ हो पाया। उनके सम्मान का यह कार्यक्रम अभिभूत करने वाला है।




S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें