Jaunpur News : राजस्व निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश में जौनपुर का जलवा | Naya Savera Network

Jaunpur News : राजस्व निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश में जौनपुर का जलवा | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में तथा मुख्य सचिव व अध्यक्ष राजस्व परिषद के मार्ग निर्देशन और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के अथक प्रयास से राजस्व वादों के सप्ताह में न्यूनतम दो बार समीक्षा किये जाने के परिणाम स्वरुप जनपद जौनपुर में राजस्व वादों के निस्तारण में मानक के अनुरूप जनपद क्रमशः माह अक्टूबर 2024 में मानक के सापेक्ष 168.40 प्रतिशत निस्तारण के साथ प्रथम स्थान पर रहा, माह नवम्बर 2024 में मानक के सापेक्ष 225.20 प्रतिशत निस्तारण के साथ प्रथम स्थान पर रहा, माह दिसम्बर 2024 में मानक के सापेक्ष 172.80 प्रतिशत निस्तारण के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। माह जनवरी एवं फरवरी 2025 में राजस्व वादों के निस्तारण में मानक के सापेक्ष क्रमशः 147.60 प्रतिशत एवं 171.20 प्रतिशत निस्तारण के साथ दोनों माह में प्रथम स्थान पर रहा।

गत पांच माह से राजस्व वादों के निस्तारण में मानक के अनुरूप सर्वाधिक निस्तारण करने वाले शीर्ष 10 अधिकारियों में जनपद के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०),अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) सहित अन्य पीठासीन अधिकारियों द्वारा स्थान प्राप्त किया गया है। जनपद प्रदेश में गत पांच माह से राजस्व वादों के निस्तारण में निरंतर शीर्ष स्थान पर है, इस पर जिलाधिकारी ने कहाकि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से कई वर्षों से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है जिससे आम जनमानस को त्वरित न्याय मिल सके। राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ता संघ द्वारा किये गए सहयोग के लिए जिलाधिकारी द्वारा धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।



*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें