Jaunpur News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति संयोजक डॉ. पूनम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने किया। महाविद्यालय की छात्रा शिवानी ने अपने विचार रखते हुए एंटीरोमियो योजना का महत्व समझाया तथा समाज में व्याप्त नारी की विषम स्थिति पर आक्रोश व्यक्त किया।

श्वेता पांडेय ने विभिन्न प्रकार की नारी के सामाजिक जीवन की असमानताओं पर प्रकाश डालते हुए संचालन किया। सरकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, आगे और तीव्रता से समानता की भावना बढ़ेगी, जब समाज का हर एक व्यक्ति नारी को व्यक्ति मानेगा। नारी मनुष्य है नर यह मानेगा।



कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को स्वावलम्बी बनाने तथा मौलिक विचारों की वृद्धि पर बल दिया और उन्हें अंत:प्रेरित किया कि स्वयं की शक्ति और क्षमता में वृद्धि करते हुए स्वयं को चेतनशील समझें। आत्ममुग्धता से बचें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. तिलक यादव, डॉ. कर्मचंद यादव, डॉ. रेखा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्र, छात्राओं में मनीष, अमन, रोहित, सचिन, अनुज, रितेश, नवीन, श्वेता, अंशू, शिवानी, रिंकी, रोहित, प्रियांशु, नगमा आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किये।





*1 ₹ सस्ता-1₹ सस्ता | इंडियन ऑयल (Indian Oil) | पायें अब मार्केट से 1₹ सस्ता पेट्रोल व डीजल | 200 Rs. के ऊपर पेट्रोल एवं 1000 Rs.के ऊपर डीजल की खरीद पर 15 का डिस्काउंट|  प्रभा फिलिंग स्टेशन सुन्दर नगर- जौनपुर  | Naya Savera Network*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें