Jaunpur News : दिल्ली से जौनपुर पहुंची सद्भावना साइकिल यात्रा | Naya Savera Network

  • समाज को बांटा जा रहा : हिमांशु कुमार
  • शांति, सद्भावना और मुहब्बत का पैगाम लेकर दिल्ली से निकले हैं हिमांशु



नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शांति, सद्भावना और मुहब्बत का पैगाम लेकर गांधी समाधि राजघाट दिल्ली से सद्भावना साइकिल यात्रा लेकर निकले मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु कुमार का 1 फरवरी को जौनपुर पड़ाव रहा। हिमांशु कुमार का स्वागत जौनपुर के गांधी चौराहा खरका कालोनी में जौनपुर के नागरिक समाज व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिमांशु कुमार द्वारा श्रद्धांजलि की गई। अंबेडकर पार्क में संगोष्ठी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित हिमांशु कुमार ने कहा कि देश में नफरत और समाज को बांट कर देश की जल, जंगल, जमीन की लूट के लिए पूंजीपतियों, साम्राज्यवादी को खुली लूट के लिए छूट दे दिया गया है।

हिमांशु कुमार की साइकल यात्रा कचहरी, सद‍्भावना पुल होते हुए शाही किला, अटाला मस्ज़िद होते हुए हिंदी भवन में रात्रि विश्राम के लिए रुकी हिंदी भवन में शाम को शहर के कवियों शायरों ने हिमांशु कुमार सद्भावना यात्रा के स्वागत में राब्ता काव्य संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार पटेल, डॉ. प्रतीक मिश्र, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अमृत प्रकाश समेत दर्जनों कवियों ने अपनी कविताएं पढ़ीं। हिमांशु कुमार की यात्रा को जौनपुर में लाल प्रकाश राही, शिराज अहमद, निसार खान, शोभना स्मृति संतोष  कुमार, शुभम कुमारी माटी समिति दर्जनों साथियों ने आगवानी की जौनपुर में हिमांशु कुमार की सद्भावना यात्रा को दिशा फाउंडेशन, आसरा द होप ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से होस्ट किया।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें