BREAKING

Jaunpur News : गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन कार्यालय में होली मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिससे संस्था की गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों, समाज सेवा के कार्यों और जनसंपर्क को मजबूत करने के विषय में अपने विचार साझा किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह को एक सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनाया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और संस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। होली मिलन समारोह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसमें सामाजिक सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया जाएगा। मछली शहर पड़ाव स्थित अञ्जनेय प्रसादम् पर मंगलवार 11 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होली मिलन समारोह का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनेता शामिल होंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर विमलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, अतुल मिश्रा, आलोक उपाध्याय, महंत अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, सुजीत यादव, संध्या चौबे आदि लोग मौजूद थे।



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें