Jaunpur News : महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं | Naya Savera Network

Jaunpur News : महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लीनेस क्लब जौनपुर द्वारा महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुये महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 'मातृ शक्ति सम्मान समारोह' हुआ जहां मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ शुभा सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया।

विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ सुलोचना सिंह, डॉ गीता यादव, डा अंजना सिंह, डा लक्ष्मी सिंह व डा शुभा सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान करके सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है।
मुख्य अतिथि डा लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। डा. शुभा सिंह ने कहा कि आज जहां महिलाएं सशक्त हुई हैं, वहीं खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जायं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मिदहत फात्मा, डा. प्रिया सिंह, डा. आकांक्षा व मिनहाज़ शेख ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सचिव पूजा त्रिपाठी, स्वाती मेहरोत्रा, पूर्व चेयरमैन माया टंडन, शर्मिला सिन्हा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, ममता सिंह, कविता वर्मा, जयश्री, पूनम सिंह, शशि श्रीवास्तव, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा तिवारी, उर्मिला सिंह, नीता अग्रवाल, पुष्पा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें