Jaunpur News : जौनपुर को बनाने जा रहे स्मार्ट सिटी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। शहर के अंदर की सभी सड़कों, ड्रेनेज, बिजली के झूलते तारों की समस्या का एक झटके में समाधान होगा। सीएम ने गोमती तट पर बने घाटों व सड़कों की तारीफ की। बोले कि जौनपुर अब विकास में पीछे नहीं रहने वाला है। जफराबाद-जौनपुर में फ्लाईओवर, जौनपुर से जफराबाद सुल्तानपुर लखनऊ रेल सेक्शन के जौनपुर सिटी के उत्तर में समपार फाटक पर फ्लाईओवर, जौनपुर-अकबरपुर मार्ग को नेशनल हाईवे के फोरलेन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके लिए 216 करोड़ रुपये और दोनों उपरिगामी सेतु के लिए 169 करोड़ व 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले दी जा चुकी है। जौनपुर-मीरजापुर मार्ग (विंध्यवासिनी धाम) से जोड़ने का कार्य भी सरकार ले रही है। मुंगरा-बादशाहपुर में बाईपास निर्माण को भी सरकार तेजी से बढ़ा रही है। सरकार ने जौनपुर में 17 पुल स्वीकृत किए हैं। सरकार जौनपुर की कनेक्टिविटी को बेहतर कर रही है। सेतु भी दो स्थानों को जोड़ रहा है तो सामूहिक विवाह की योजना दो परिवारों को अटूट संबंध में जोड़ने का कार्य कर रही है।

%20Jaunpur%20%20Naya%20Savera%20Network.jpg)