Jaunpur News : 96 यूपी वाहिनी एनसीसी ने निकाला मार्च | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 96 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी जौनपुर के द्वारा तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी के कैडेटो ने मार्च पास निकला यह मार्च पास 96 वाहिनी से होकर कॉलेज में जाकर समाप्त हुआ उसके बाद तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मारकंडे सभागार में सभा का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण के ऊपर भाषण दिया।
उसके पश्चात वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम जी ने महिला के उत्थान सशक्तिकरण को लेकर सभा को संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में कर्नल शंकर सिंह गौतम कमान अधिकारी 96 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन सिंह प्रशासनिक अधिकारी 96 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी डॉक्टर एसपी सिंह प्रधानाचार्य तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज वाहिनी के सूबेदार मेजर गुरतेज सिंह नायब सूबेदार विगेद्र सिंह नायब सूबेदार मेहरबान सिंह बमबम कुमार बीएचएम, दिवाकर कुमार सिंह सी एच एम, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार एएनओ, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज थर्ड आफिसर कुंअर विभूति विक्रम सिंह तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज एवं कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News