BREAKING

Jaunpur News : ‌जमीन बैनामा करने के नाम पर भतीजी से हड़प लिया पौने 8 लाख | Naya Savera Network

  • भतीजी ने चाचा के खिलाफ दर्ज कराया केस

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में जमीन बैनामा करने के नाम पर एक कलयुगी चाचा के द्वारा अपनी ही सगी भतीजी से पौने 8 लाख रुपए हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भतीजी ने चाचा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। 
गांव निवासी श्रीकांत तिवारी की पुत्री पिंकी तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके सगे चाचा शशिकांत तिवारी अपने हिस्से की एक बीघा जमीन बेचने को कह रहे थे। इसकी जानकारी होने पर भतीजी पिंकी ने कहा कि जमीन किसी और को न देकर हमारे नाम बैनामा कर दीजिए। सौदा 12 लाख रुपए में तय हो गया। पिंकी का आरोप है कि उसने उनके खाते में सवा सात लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया। 50 हजार रुपए नकदी भी दिया। महीनों बीत जाने के बाद जब बैनामा लिखने की बात होती तो वे टालमटोल करने लगे। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह भी आरोप है कि मायका में उसके पिता के बनाए गए घर से भी उसे मारपीट कर भगा दिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

चारागाह की भूमि में बाउंड्री वॉल बना अस्पताल में शामिल किए जाने का आरोप

खुटहन, जौनपुर। पट्टीनरेन्द्रपुर गांव निवासी दो व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से एसडीएम शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के चारागाह की भूमि में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा बाउंड्री वॉल बनवाकर कर अवैध रूप से भूमि कब्जा किया जा रहा है जबकि उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में चारागाह के नाम से दर्ज है।
बताते हैं कि गांव निवासी राजेश और अशोक सिंह ने शनिवार को एसडीएम शाहगंज को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव की सरकारी भूमि में लगभग 6 वर्षों पूर्व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया। तभी से यहां मरीजों का उपचार किया जा रहा है। लगभग एक पखवाड़ा पूर्व अस्पताल प्रशासन के द्वारा भवन के आस-पास लगभग एक एकड़ से अधिक भूभाग में बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू करा दिया। जब कि उक्त सारी भूमि चारागाह के नाम से दर्ज है। उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल को आदेशित किया है कि मौके पर जाकर भूमि की स्थिति स्पष्ट कर आख्या दें।

नवनिर्वाचित महिला प्रधान को दिलाई गई शपथ

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में ग्राम प्रधान पद को लेकर कराए गए उप चुनाव में विजेता घोषित की गई महिला प्रधान संगीता देवी को शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में एडीओ पंचायत राम अवध राम ने पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई। अनुसूचित महिला के पद के लिए आरक्षित उक्त गांव की प्रधान का असामयिक निधन के बाद उप चुनाव कराया गया था। जिसमें उनकी बड़ी बहू संगीता देवी ने जीत दर्ज किया था।





*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें