Jaunpur News : 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का टीम ने किया निरीक्षण | Naya Savera Network

  • 11 नमूना जनहित में जांच के लिए किए गए संग्रहित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि डीएम के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण, विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 7 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिपिन कुमार गिरि, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा एवं श्रीमती अपराजिता तिवारी द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों में कार्रवाई करते हुए कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

खाद्य सचल दल द्वारा 7 मार्च 2025 को प्रवर्तन कार्रवाई के अन्तर्गत खोयामण्डी रिजवी खां से खाद्य पदार्थ खोया का दो नमूना, खेतासराय बाजार से खाद्य पदार्थ चाउमीन का एक नमूना, खाद्य पदार्थ कुरकुरे (रितु ब्रांड) का एक नमूना, शाहगंज से खाद्य पदार्थ जेली का एक नमूना, सेवन स्टार टॉफी का एक नमूना, चीनी वाली मिठाई का एक नमूना, चाकलेट का एक नमूना तथा बड़ागांव से लाल मिर्च पाउडर (राजेश ब्राण्ड) का एक नमूना, धनियाम पाउडर (राजेश ब्राण्ड) का एक नमूना तथा हल्दी पाउडर (इव्रीडे ब्राण्ड) का एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार सात मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-11 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहित किये गये।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें