Jaunpur News: किसान के महीनों की मेहनत को आग के हवाले | Naya Sabera Network
- दो बीघे की फसल को जलाकर किया राख, जफराबाद का मामला
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के सामने किसान दंपति ने दो बीघे जमीन को अधिया पर लेकर सरसों की फसल को बोया था। फसल तैयार होकर कटाई हो चुकी थी। बोझ बनाकर रखा हुआ था। सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते दो बीघे की फसल जलकर राख हो गया।
मोहल्ला रसूलाबाद के किसान अनिल प्रजापति तथा उनकी पत्नी सीमा प्रजापति ने बगल के अहमदपुर गांव निवासी समाज्ञा सिंह व सौरभ सिंह की जमीन को अधिया लेकर दो बीघे में सरसों की फसल की खेती किया था। काफी अच्छा फसल तैयार हुआ था। फसल की कटाई हो चुकी थी। 2 दिन पहले खराब मौसम की वजह से सरसों के बोझ में सीलन आ गया था, जिससे उसकी दवाई नहीं हो पाई थी।
इसे भी पढ़ें: निमंत्रण में गए युवक की मिली लाश, कोहराम
मौसम ठीक होने के इंतजार में फसल को एक स्थान पर बुझाई करके रखा गया था। रात करीब 12 बजे उक्त बुझाई किए हुए सरसों के फसल में से तेज आग की लपट निकलते देखा गया। दूरदराज की आबादी के लोग तथा किसान दंपति मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ कर पाते फसल जलकर राख हो गया। दंपति किसान ने बताया कि आसपास कोई भी आबादी नहीं है। विद्युत तार भी नहीं है। उक्त फसल को जानबूझकर किसी ने आग़ के हवाले किया है। जमीन के मालिक समाज्ञा सिंह तथा अनिल प्रजापति ने मंगलवार को जफराबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
Ad |