UP News : पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जालौन। जनपद जालौन की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है जहां कुठौंद थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोट सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के सात अभियुक्तों राहुल निषाद, मोहित निषाद, हरवीर, पुरूषोतम, योगेश कुमार, कृष्ण चौधरी, सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकली नोट छापने वाले उपकरण व 55000 रुपये के नकली नोट बरामद किए।


पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बुधवार काे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग जनपद जालौन के अलावा भी कई जनपदों में नकली नोटों को खपाते थे और ये लोग लगभग पांच वर्षों से नकली नोट छापने का काम कर रहे है। जिसमें ये लोग 50, 100, 200 के नोट छापा करते थे, मामले की छानबीन की जा रही है और यह भी पता किया जा रहा है कि गिरोह के लोगों ने अभी तक कितने नकली नोट छापे है और कितनी नकदी मार्केट में खपाई है अगर और कोई तथ्य सामने आते है तो उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।



*➡️ New batch start from 1st MARCH 📔 🅰️🆚 ACADEMY 📚 Director:- ASHISH SINGH Mob. 7007143457  📚 VAIBHAV SIR Mob. 7007899570 📚 SARVESH SIR Mob. 8881930398 📚 VIVEK SIR Mob.: 8887685963 📍Geeta Gyan Mandir, Muradganj, (Behind Suhag Palace), Naiganj, Jaunpur *
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें