UP News : एएसपी ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर किया निरीक्षण | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
रुधौली, बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा आज शनिवार को थाना रुधौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने थाना रुधौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।