UP News : कायस्थ चेतना मंच का 30 सदस्यीय दल कुंभ रवाना | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। कायस्थ चेतना मंच का 30 सदस्यीय दल देश में आपसी सद्भाव एवं सभी के कल्याण की कामना का भाव लेकर धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना एवं महामंत्री अमित सक्सेना के नेतृत्व में यह दल त्रिवेणी ट्रेन से प्रयागराज को रवाना हुआ और शनिवार को संगम पर स्नान करेगा और भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रभु से कामना करेगा। इस दल में नगर निगम में बीजेपी पार्षद शालिनी जौहरी, अनुज कांत एडवोकेट, निर्भय सक्सेना, उदय सक्सेना, अभय सक्सेना, अपाली सक्सेना, ऋतु सक्सेना, बविता सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, मोहित सक्सेना, कमलेश, रत्ना, वंदना वर्मा, वीरेंद्र आर्य, उपासना, विनीता, राजीव जौहरी आदि शामिल हैं।