Lucknow News : 54 लाख का सोना पार करने वाली टप्पेबाज गिरफ्तार | Naya Savera Network

Lucknow News : 54 लाख का सोना पार करने वाली टप्पेबाज गिरफ्तार | Naya Savera Network

  • ज्वेलरी शॉप से 54 लाख का सोना चुराया था

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। चौक थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाली महिला को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने जेवर पार करने के बाद लखनऊ में अपने परिचित के घर रखा था। पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। चौक बाजार में किरधारी लाल इंद्र प्रसाद नाम से कृष्णा रस्तोगी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। वह बीएल ब्रांड की ज्वेलरी बेचते हैं। महिला रविवार करीब दोपहर 12.30 बजे दुकान में सामान खरीदने के बहाने घुसी थी। ज्वेलरी देखते समय कर्मचारी को अपनी बातों में उलझा लिया। 

उसका ध्यान हटा तो जेवर लेकर भाग गई। कर्मचारी जब जेवर वापस रखने लगा तब उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से मंगलवार को शाम 5 बजे गोरखपुर राजघाट निवासी अफसरी पुत्री बच्चन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने जेवर चोरी करने के बाद लखनऊ में सराय आगामीर चौक निवासी चुन्नु के घर पर रख दिया था। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर चोरी का 629.6 ग्राम सोना बरामद किया है।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें