UP News : संत रविदास ने कर्म की साधना से प्राप्त किया सिद्धि की पराकाष्ठा : योगी | Naya Savera Network

UP News : संत रविदास ने कर्म की साधना से  प्राप्त किया सिद्धि की पराकाष्ठा : योगी | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने कर्म की साधना के माध्यम से सिद्धि की पराकाष्ठा प्राप्त किया। कानपुर रोड जाफरखेड़ा स्थिति रविदास मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि जो कर्म करते हुए ईश्वर को भजता है, वही सिद्धि प्राप्त करता है। जब उनके मित्र संत ने गंगा स्नान करने के लिए चलने को कहा तो उन्होंने कहा कि एक आना मेरी तरफ से गंगा मैया को अर्पित कर दीजिएगा। मै जूता सिल रहा हूं। यह कार्य जरूरी है।

जब संत ने स्नान के बाद नदी में एक आने को प्रवाहित करना चाहा तो गंगा मैया का हाथ बाहर आ गया। गंगा मैया ने अपने हाथों से संत रविदास द्वारा भेजे पैसे को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्होंने (संत रविदास) कर्म की साधना को महत्व दिया। श्रीमद्भगवद्गीता भी इसी बात को कहती है। मानस में तुलसीदास जी ने कर्म को महत्व दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 सालों से कर्म की साधना करते हुए भारत को दुनिया के अग्रणी देशों में लाकर खड़ा किया है। आज बहुत सुंदर अवसर है। प्रयाग में लोग डुबकी लगा रहे हैं। संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है।




*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें